Road Accident In Bihar: महिला कांस्टेबल को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा, इलाके में हड़कंप
Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा में ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला कांस्टेबल गंभीर रुप से घायल हो गई ...

Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा जिले में गुरुवार रात ड्यूटी से लौट रही एक महिला कांस्टेबल सड़क हादसे में घायल हो गईं। घटना गया-नवादा मुख्य मार्ग पर जेल के पास की है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने कांस्टेबल को पीछे से टक्कर मार दी। घायल कांस्टेबल की पहचान निभा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह महिला जेल में तैनात थीं और ड्यूटी खत्म कर वर्दी में ही घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया।
महिला कांस्टेबल की हालत गंभीर
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत निभा कुमारी को सड़क से उठाया। रात का समय होने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी। सूचना मिलते ही 112 आपातकालीन सेवा की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह टक्कर जानबूझकर मारी गई थी या दुर्घटनावश हुई है। फिलहाल महिला कांस्टेबल का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना स्थल नवादा जेल के पास होने के कारण पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। अभी तक पुलिस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
नवादा से अमन की रिपोर्ट