नवादा के हिसुआ में आग ने छीन लिया आशियाना, शॉर्ट सर्किट से घर का लाखों का लाख का सामान जलकर राख, मचा कोहराम

short circuit in Nawada
short circuit in Nawada- फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड के श्रीरामपुर गांव में  एक फुस के घर में आग लग गई। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में करीब 2 लाख 97 हजार 500 रुपये का सामान जलकर राख हो गया।  जानकारी के अनुसार, आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही हिसुआ से अग्निशमन दल एक छोटी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचा। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया।


पानी की कमी होने पर ग्रामीणों ने अपने सबमर्सिबल पंपों की मदद से अग्निशमन वाहन की टंकी में पानी भरा। लगातार प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद अग्निशमन दल अपनी गाड़ी में पानी भरकर वापस हिसुआ लौट गया।


आग से मिठु चौधरी की हीरो ग्लैमर बाइक,2 एचपी का मोटर और 1 क्विंटल पाइप जल गया। पिन्नू कुमार की एक चौकी  चौपीठ की एक खटिया, तोशक, बिस्तर व कपड़े भी आग की चपेट में आ गए। इसके अतिरिक्त, शंकर कुमार गौर का 10 क्विंटल अनाज और रजीत कुमार का लकड़ी का दरवाजा भी जलकर नष्ट हो गया। एक बजाज पल्सर बाइक  को भी नुकसान पहुंचा है। कुल मिलाकर, इस अग्निकांड में लगभग 2 लाख 97 हजार 500 रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।