Bihar News : वारिसलीगंज में आपसी वर्चस्व को लेकर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो युवक गंभीर रूप से हुए जख्मी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Bihar News : बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरक्षणी के निकट हुई गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में भारी दहशत और अफरा-तफरी का माहौल फैल गया है।

Bihar News : वारिसलीगंज में आपसी वर्चस्व को लेकर हुई ताबड़तो
आपसी वर्चस्व को लेकर फायरिंग - फोटो : AMAN

NAWADA : बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में गौरक्षणी के निकट गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अचानक हुई फायरिंग के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी और वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। इस दौरान गोली मारकर जख्मी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। इसी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी ने दो लोगों के घायल होने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

गोलीबारी की इस घटना में जख्मी लोगों की पहचान 24 वर्षीय अमन कुमार और 26 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में की गई है। दोनों के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट