Bihar News: नवादा में मातम की चार लहरें, अलग-अलग नदियों में डूबने से 4 की मौत, परिवारों में कोहराम
Bihar News: नवादा जिले में अलग-अलग जगहों पर नदी में डूबने की चार दर्दनाक घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई।
Bihar News: नवादा जिले में अलग-अलग जगहों पर नदी में डूबने की चार दर्दनाक घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। कादिरगंज, गोविंदपुर, नरहट और रजौली में हुए इन हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। कहीं मासूम बेटे की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, तो कहीं घर के कमाऊ सदस्य के चले जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
पहली घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र की नदी में हुई, जहां 8 वर्षीय रोशन कुमार डूब गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
दूसरी घटना गोविंदपुर प्रखंड के सिकरिया गांव की है। यहां नदी में डूबने से 40 वर्षीय सुबोध राम की मौत हो गई। बताया गया कि हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
तीसरी वारदात नरहट प्रखंड के कोनीबर गांव में हुई, जहां 18 वर्षीय सागर कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं चौथी घटना रजौली प्रखंड के दिबौर में सामने आई। यहां 21 वर्षीय राजेश कुमार नदी के पानी में डूब गया और उसकी जान चली गई।
चारों घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगातार सामने आई इन घटनाओं से जिले में गमगीन माहौल है। एक साथ चार परिवारों में पसरे मातम ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
रिपोर्ट- अमन कुमार