Bihar News - तेज आंधी से गौशाला की दीवार गिरी, चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, 5 घायल
Bihar News - तेज आंधी के कारण गौशाला की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें दीवार के पास बैठे महिला समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

Nawada - नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के एरुरी गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान गौशाला की मिट्टी की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सरजू यादव के रूप में हुई है। घटना के समय 6 लोग दीवार के पास बैठे थे। आंधी तेज होने पर 5 लोग वहां से भाग निकले। लेकिन सरजू यादव दीवार की चपेट में आ गए।
ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें दीवार के मलबे से निकाला गया। घायल अवस्था में उन्हें नवादा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायलों में मृतक के बेटे रामबरन यादव के अलावा वीरू यादव, कुसुम देवी, अरविंद यादव और संजय यादव शामिल हैं। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
फिलहाल स्पेशल की टीम छानबीन कर रही है। उसके और पुलिस ने मृतक बुजुर्ग अंबिका पांडे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।
रिपोर्ट - अमन सिन्हा