मैट्रिक परीक्षा में 'बेहतर अंक' दिलाने का झांसा देने वाला गिरफ्तार, स्पाई ब्लूटूथ और सूक्ष्म गेस पेपर बरामद

नवादा जिला प्रशासन ने मैट्रिक परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक हाई-टेक नकल माफिया गिरोह का पर्दाफाश किया है। डीएम और एसपी की संयुक्त कार्रवाई में स्पाई डिवाइस और डिजिटल उपकरणों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

मैट्रिक परीक्षा में 'बेहतर अंक' दिलाने का झांसा देने वाला गि

Nawada - बिहार मैट्रिक परीक्षा, 2026 के आगाज़ से ठीक पहले नवादा पुलिस ने एक हाई-टेक धांधली गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डीएम रवि प्रकाश को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक ग्रुप में 'बेहतर अंक की गारंटी' और परीक्षा में दूसरे छात्र को बैठाने का लालच देकर पैसे वसूले जा रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम और एसपी अभिनव धीमान के निर्देशन में डीएसपी हुलास कुमार और नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह की टीम ने पटेल नगर में छापेमारी कर नवीन कुमार (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। 

स्पाई डिवाइस से होने वाला था 'खेला'

पुलिस की छापेमारी में आरोपी के पास से आधुनिक तकनीकी उपकरण बरामद हुए हैं, जो परीक्षा हॉल में चोरी-छिपे नकल के लिए इस्तेमाल किए जाने थे। जब्त सामानों में SAFETYNET GSM स्पाई ब्लूटूथ बॉक्स और सूक्ष्म ब्लूटूथ ईयरबड।  Airtel SIM युक्त काला टैब और व्हाट्सएप चैट में मिले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड। 165 पेज का सूक्ष्म प्रिंट गेस पेपर और बैटरी बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि ये डिवाइस परीक्षा हॉल के अंदर चुपके से उत्तर सुनने और देने के लिए उपयोग किए जाने वाले थे।  

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फैलाया था जाल

गिरफ्तार युवक नवीन कुमार व्हाट्सएप ग्रुप्स पर विज्ञापन डालकर अभ्यर्थियों को फंसाता था। पुलिस ने उसके पास से तीन अन्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी भी बरामद की है। छापेमारी के दौरान नवीन के 4-5 साथी भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट - अमन सिन्हा