Bihar Assembly Elections - आचार संहिता लागू होते ही वाहनों की बढ़ी पुलिस की चेकिंग, एसपी ने खुद संभाला मोर्चा
Bihar Assembly Elections - आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही बिहार-झारखंड सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग बढ़ गई है।

Nawada - बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के बाद नवादा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने 6 अक्टूबर से सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया है। यह अभियान विशेष रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बिहार-झारखंड सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों पर केंद्रित है। एसपी के खुद सड़कों पर उतरने से गाड़ी चालकों में हड़कंप मच गया है।
इस जांच का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों, जैसे हथियार, नकदी और शराब की तस्करी को रोकना है। आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस की यह सक्रियता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एसपी धीमान ने स्पष्ट किया कि यह विशेष चेकिंग अभियान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य अवैध परिवहन पर अंकुश लगाना है।
एसपी ने जैसे ही रोड पर उतरे तमाम पुलिस पदाधिकारी में भी खलबली मच गई है। इसके बाद एसपी ने खुद ही एक-एक गाड़ी की चेक करना शुरू कर दिया। बड़ा चेकिंग अभियान को देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं।
रिपोर्ट - अमन सिन्हा