Bihar politics - नवादा की पांचों विधानसभा सीट पर एनडीए की जीत निश्चित करने का कार्यकर्ताओं को मिला टास्क, ऋतुराज सिन्हा ने बूथों को मजबूत करने का शुरू किया अभियान

Bihar politics - भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज नवादा मे बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया।

Bihar politics - नवादा की पांचों विधानसभा सीट पर एनडीए की जी

Nawada  - नवादा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।

राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने नवादा की पांचों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए बीएलओ से संपर्क करने का निर्देश दिया।

प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने 22 तारीख को मगध विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में नवादा से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, सह क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष सिंह और जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने बूथ स्तर की मजबूती को चुनावी सफलता का आधार बताया।

जिला महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा, गौरव शांडिल्य,नंदकिशोर चौरसिया,  उपाध्यक्ष  रामानुज कुमार,विनोद कुमार भोली,तेजस सिन्हा, मुकेश कुमार, नीतू गुप्ता,कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह विशु , जिला मंत्री निशा राजवंशी, ज्योति सिंह,नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा,मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार,विकास सोलंकी, गौतम भारती, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजित शंकर, मंडल अध्यक्ष गरीवन महतो, विवेकानंद कुमार, शिवरानी केशरी, सूरज पासवान, अशोक सिंह, एवं अन्य मौजूद रहे>

Report - aman sinha