Road Accident In Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में 2 की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Road  Accident
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नवादा में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने मदद की कोशिश की लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। पूरा मामला रजौली थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एनएच-20 पर हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम मोड़ के पास बजरंगबली मंदिर के समीप हुआ।

अनियंत्रण होकर बाइक टकराई 

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से कोडरमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन से डबल लेन पर आते समय चालक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

युवक-युवती की मौत 

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही थाना में पदस्थापित एएसआई के.के. झा और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिस 

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट