Bihar Crime - युवक की हत्या, शरीर पर कई चोट के निशान, पत्नी पर आशंका, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Bihar Crime - नवादा जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी।

Nawada - बिहार के नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के ओलिपुर गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मुन्ना कुशवाहा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने जब सुबह देखा कि घर का दरवाजा बंद है, तो उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर मुन्ना का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे।
रात को पत्नी लौटी थी घर, सुबह निकल गई
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी एक दिन पहले रात को घर आई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उनका मानना है कि पत्नी ने रात में हत्या की और सुबह घर से निकल गई।
परिवार से अलग रहते थे दंपती
मृतक के दो बच्चे हैं। परिवार अकेले इस घर में रहता था। पुलिस ने मृतक की पत्नी से संपर्क किया है और वह जांच में शामिल होने आ रही है। पड़ोसी परिवारों में शोक की लहर है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने कहा कि फिलहाल मामला की जांच की जारी है। युवक की शव को बरामद कर लिया गया है फोरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है।
Report - aman sinha