Bihar News: देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती आज, सीएम नीतीश और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

Bihar News: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुँचकर देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम नीतीश
राजेंद्र प्रसाद को दी श्रद्धांजलि- फोटो : social media

Bihar News: भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह आयोजित किया गया। राजकीय कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात् राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती 

राजेन्द्र चौक से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुँचकर देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक, विधायक अश्वमेध देवी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

समाधि स्थल पर अर्पित  की पुष्प चक्र

सीएम नीतीश ने ट्विट की कर लिखा कि, "भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही राजेन्द्र घाट स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की"।