Bihar IAS Promotion - बिहार में 2017 बैच के 16 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, भोजपुर-मधेपुरा सहित 8 जिलों के DM का बढ़ा कद
Bihar IAS Promotion - सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2017 बैच के 16 आईएएस अधिकारियों को 'कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड' (Junior Administrative Grade) में प्रोन्नति दी गई है।
Patna : बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को नए साल का तोहफा देते हुए बड़े पैमाने पर प्रोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2017 बैच के 16 आईएएस अधिकारियों को 'कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड' (Junior Administrative Grade) में प्रोन्नति दी गई है। इसके तहत अब ये अधिकारी अपर सचिव स्तर (Additional Secretary Level) के वेतनमान और सुविधाओं के हकदार होंगे। इस लिस्ट में भोजपुर, मधेपुरा, किशनगंज और सहरसा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) शामिल हैं।
नए साल से प्रभावी होगा प्रमोशन
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 3 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन सभी 16 अधिकारियों को वेतन स्तर-12 (रु. 78,800 – 2,09,200/-) में प्रोन्नति दी गई है। यह प्रोन्नति आगामी 01 जनवरी 2026 के प्रभाव से लागू होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों ने अनिवार्य मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण (Phase-III) पूरा नहीं किया है, उन्हें इस शर्त पर प्रोन्नति दी गई है कि वे आगामी सत्र में अपना प्रशिक्षण पूर्ण करेंगे।
इन जिलों के DM को मिली प्रोन्नति प्रोन्नति पाने वालों में राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों में तैनात जिलाधिकारी शामिल हैं। इनका प्रशासनिक कद अब बढ़ गया है:
तनय सुल्तानिया: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर (आरा)
तरनजोत सिंह: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, मधेपुरा
विशाल राज: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, किशनगंज
आरिफ अहसन: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, शेखपुरा
विवेक रंजन मैत्रेय: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, शिवहर
अनिल कुमार: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, अररिया
अभिलाषा शर्मा: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, अरवल
दीपेश कुमार: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, सहरसा

विभागों में तैनात इन अधिकारियों का भी बढ़ा ओहदा - जिलों के अलावा पटना मुख्यालय में तैनात कई अधिकारियों को भी अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है
कुमार गौरव: अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति
योगेश कुमार सागर: निदेशक, नि:शक्तता (समाज कल्याण)
संजीव मित्तल: संयुक्त सचिव, वित्त विभाग
रूबी: निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय
कृष्ण कुमार: निदेशक, संग्रहालय
अन्य अधिकारियों में संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और अभय झा शामिल हैं।