Bihar Vidhansabha chunav 2025: बिहार विधानसभा के 66 फीसदी माननीयों पर आपराधिक मामले, 80 फीसदी विधायक करोड़पति , ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Bihar Vidhansabha chunav 2025:बिहार विधानसभा के वर्तमान 241 विधायकों में से 158 (लगभग 66%) ने अपने ऊपर आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। इनमें से 119 विधायक (लगभग 49%) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में विजयी विधायकों पर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक हर तीसरे विधायक पर गंभीर आरोप:
गंभीर आपराधिक मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और महिला विरोधी अपराध शामिल हैं। ADR की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि:
16 विधायकों पर हत्या से संबंधित मामले हैं।
30 विधायकों पर हत्या के प्रयास (IPC 307) का मामला चल रहा है।
8 विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप दर्ज हैं।
पार्टीवार आपराधिक स्थिति:
BJP: 83 में से 53 (64%) विधायकों पर मामले, 41 (49%) गंभीर।
RJD: 72 में से 53 (74%) मामले, 43 (60%) गंभीर।
JD(U): 47 में से 21 (45%) मामले, 13 (28%) गंभीर।
INC: 17 में से 14 (82%) मामले, 9 (53%) गंभीर।
CPI(ML): 11 में से 9 (82%) मामले, 8 (74%) गंभीर।
HAM (Secular): 4 में से 1 (25%) मामले, 1 गंभीर।
CPI, CPI(M), AIMIM और 2 निर्दलीय विधायकों के सभी मामलों की स्थिति गंभीर है।
ADR की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 241 में से 194 विधायक (80%) करोड़पति हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग ₹1,12,161 करोड़ है।औसत संपत्ति प्रति विधायक ₹4.65 करोड़ है।
पार्टीवार औसत संपत्ति:
BJP: ₹3.51 करोड़
RJD: ₹5.21 करोड़
JD(U): ₹7.08 करोड़
INC: ₹5.57 करोड़
HAM (Secular): ₹2.07 करोड़
CPI(ML): ₹43.52 लाख
CPI: ₹2.39 करोड़
CPI(M): ₹64.96 लाख
AIMIM: ₹74.14 लाख
निर्दलीय: ₹3.01 करोड़
दलवार करोड़पतियों की संख्या:
BJP: 72/83 (87%)
RJD: 63/72 (88%)
JD(U): 39/47 (83%)
INC: 13/17 (76%)
HAM (Secular): 2/4 (50%)
CPI(ML): 1/11 (9%)
CPI, CPI(M): 1-1/2-2 (50%)
AIMIM और 2 निर्दलीय विधायक (100%)
रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि बिहार की विधानसभा में अधिकांश विधायकों की संपत्ति उच्च है और बड़ी संख्या पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह स्थिति न केवल चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाती है, बल्कि राज्य की राजनीति में आपराधिक पृष्ठभूमि और धनशक्ति का प्रभाव भी उजागर करती है।