Bihar assembly Election - पहले एनडीए, फिर तेजस्वी के महागठबंधन ने दिया धोखा, अब बिहार में इन पार्टियों के साथ तीसरा मोर्चा बनाएंगे पशुपति पारस

Bihar assembly Election - पशुपति पारस को फिर से धोखे का सामना करना पड़ा है। महागठबंधन में उन्हें शामिल होने का मौका नहीं मिला है। जिसके बाद अब उन्होंने खुद को अलग कर लिया है।

Bihar assembly Election - पहले एनडीए, फिर तेजस्वी के महागठबं
पशुपति पारस की पार्टी को तेजस्वी ने नहीं दिया टिकट- फोटो : अभिजित सिंह

Patna - डेढ़ साल पहले तक केंद्रीय मंत्री रहे पशुपति पारस और उनकी  पार्टी  राष्ट्रीय लोजपा को एक बार फिर से धोखे का सामना का सामना करना पड़ा है। पहले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने उन्हें मौका नहीं दिया, अब बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में मौका देने का भरोसा दिया था। पशुपति पारस  अंतिम समय तक तेजस्वी के फैसले का इंतजार करते रहे। लेकिन अंत में उनका महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का सपना टूट गया है। यूं  कहें कि उन्हें एक बार फिर से धोखे का सामना करना पड़ा है। 

पशुपति पारस जो कि कुछ दिन पहले तक तेजस्वी के साथ आने की तैयारी में थी। सारी तैयारी भी पूरी हो गई थी। बताया गया कि तेजस्वी यादव  अपने कोटे की कुछ सीट पारस  की पार्टी को दे सकते हैं। लेकिन, अंतिम मौके पर बात नहीं बन  पाई। बताया गया कि तेजस्वी ने जितनी सीटों का ऑफर पारस को दिया  था, वह इसके लिए तैयार नहीं थे। जिससे बात   बिगड़ गई।

भतीजे से मुकाबला


पशुपति पारस अपनी पार्टी रालोजपा को भतीजे चिराग पासवान की पार्टी से किसी हाल में कम नहीं समझते  हैं। एनडीए में चिराग को 29 सीटें मिली हैं। पशुपति पारस भी  इसकी तुलना में कम से कम सम्मानजनक सीट चाहते थे। जो शायद पूरा नहीं हो पाया।

अब क्या करेंगे पारस

बताया जा रहा है कि बिहार में अब पशुपति  पारस एनडीए और महागठबंधन के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी में है। आज ही असद्दुदीन औवेसी   की पार्टी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के साथ बिहार में नए गठबंधन की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि इस गठबंधन में अब पशुपति पारस भी  शामिल हो सकते  हैं

एनडीए को नुकसान पहुंचाने की तैयारी

अब तक पशुपति पारस  हर मौके पर चिराग और एनडीए को नुकसान पहुंचाने की बात करते रहे हैं। लेकिन अब महागठबंधन से मिले धोखे  के बाद अब उनके निशाने पर तेजस्वी और उनकी पार्टी राजद भी आ सकती है। 

Report - अभिजित सिंह