Bihar News : पटना सिविल कोर्ट में आस्था फाउंडेशन ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने अधिवक्ताओं को दिए सेहतमंद रहने के गुरुमंत्र

Bihar News : डॉ. तेजस्वी ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में कहा की स्वस्थ अधिवक्ता ही हमारी सशक्त न्याय व्यवस्था की असली आधारशिला हैं.....पढ़िए आगे

Bihar News : पटना सिविल कोर्ट में आस्था फाउंडेशन ने स्वास्थ्
स्वाथ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : “स्वस्थ अधिवक्ता-सशक्त न्याय व्यवस्था” विषय पर आस्था फाउंडेशन के “वॉक फॉर लाइफ” कार्यक्रम के अंतर्गत आज पटना सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कार्य से जुड़े लोगों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ’’पहल’’ के चिकित्सा निदेशक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि लगातार मानसिक तनाव, लंबे समय तक बैठकर कार्य करना, अनियमित खानपान, अपर्याप्त नींद, शारीरिक गतिविधियों की कमी तथा तंबाकू सेवन के कारण अधिवक्ताओं में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा, फैटी लिवर, सर्वाइकल एवं कमर दर्द जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। 

डॉ. तेजस्वी ने बताया कि  उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह को “साइलेंट किलर” बताते हुए नियमित जांच, संतुलित भोजन, कम नमक का सेवन, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलने तथा तनाव नियंत्रण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने हृदयाघात एवं स्ट्रोक से बचाव हेतु धूम्रपान एवं तंबाकू से दूरी बनाने, वजन नियंत्रित रखने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की आवश्यकता बताई। 

उन्होंने कहा कि बिहार की गर्मी एवं उमस भरे मौसम में शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी भी गंभीर समस्या बन सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नारियल पानी एवं संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई ताकि हीट स्ट्रोक, कमजोरी एवं चक्कर जैसी स्थितियों से बचाव हो सके। डॉ. तेजस्वी ने कहा कि “व्यस्त जीवन और लगातार मानसिक दबाव के बीच स्वयं के स्वास्थ्य की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा की स्वस्थ अधिवक्ता ही सशक्त न्याय व्यवस्था की आधारशिला हैं। उपस्थित अधिवक्ताओं ने इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। आस्था फाउंडेशन द्वारा संचालित “वॉक फॉर लाइफ” कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।