विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई मिसाल कायम करेंगे निशांत, जदयू में शामिल होने का अभिषेक ने किया स्वागत
नीतीश कुमार के बेटे निशांत के जदयू में शामिल होने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखा गया. उनके नेतृत्व को पार्टी के युवा नेताओं पर बेहद महत्वपूर्ण बताया है.
Nishant : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने रविवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण की. उनके जदयू में आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक शर्मा ने कहा कि निशांत का जनता दल (यूनाइटेड) परिवार में औपचारिक रूप से स्वागत करते हुए हम सभी कार्यकर्ता अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव कर रहे हैं। उनके जदयू की सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।
निशांत जी ऐसे परिवार से आते हैं जिसने बिहार की राजनीति में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई मिसाल कायम की है। हमें विश्वास है कि वे अपने पिता नीतीश कुमार के अनुभव, विचार और मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर एक जिम्मेदार और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि जदयू की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। निशांत ने एक कार्यकर्ता के रूप में जो विनम्रता दिखाई है वही उन्हें आदर्शवान बनाता है। सदस्यता ग्रहण करते ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से पांव छूकर आशीर्वाद लेना उनके उच्च नैतिक मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि निशांत जी कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भावनाओं को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे। नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और ललन सिंह की अगुवाई में निशांत के नेतृत्व में पार्टी के सिद्धांतों—विकास, समावेश और सामाजिक संतुलन—को नई मजबूती मिलेगी।

निशांत के युवा जोश से गठबंधन की राजनीति में भी जदयू के हितों और बिहार की जनता की आकांक्षाओं को मजबूती से रखने की परंपरा आगे बढ़ेगी। हमें भरोसा है कि नीतीश कुमार की सीख और राजनीतिक संस्कारों के साथ निशांत जी भी सियासत में अपनी अलग पहचान बनाएंगे और आने वाले समय में शीर्ष मुकाम हासिल करेंगे।