Bihar Politics :अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाये गए अखिलेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित कई नेताओं ने दी बधाई
Bihar Politics : बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी दी है. उन्हें कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.....पढ़िए आगे

PATNA : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया। इस मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को शुभकामनाएं दिया और बिहार के लिए गर्व का विषय बताया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का मनोनयन किया।
इस आशय का पत्र संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया। उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अलावे विधानसभा में दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सांसद मनोज राम ने बधाई दी।
वहीँ कांग्रेस नेता अजय चौधरी, मोतीलाल शर्मा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मंजीत आनंद साहू, शशि रंजन, सुबोध कुमार सिंह, आनंद माधव, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, सौरभ सिंहा, राजकुमार राजन, बंटी चौधरी, गरीब दास, राजीव मेहता, सहित अन्य नेतागण ने भी उन्हें बधाई और शुभकामना दी है।
नरोत्तम की रिपोर्ट