Patna highcourt - इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज का पटना हाईकोर्ट में हुआ ट्रांसफर, केंद्रीय कानून मंत्रालय से नोटिफिकेशन जारी
Patna highcourt - इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस का पटना हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया है। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Patna - इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजय कुमार सिंह का स्थानांतरण पटना हाई कोर्ट में किया गया है।इस सम्बन्ध में अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से जारी की गई हैं।
जस्टिस संजय कुमार सिंह का जन्म 21 जनवरी, 1969 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ था। उन्होंने 1988 में इलाहाबाद के इविंग क्रिश्चियन कॉलेज से विज्ञान में स्नातक की उपाधि हासिल की।
1993 में शुरू की वकालत
इसके बाद कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दयानंद कॉलेज ऑफ लॉ से 1992 में कानून की डिग्री हासिल की। 9 मई, 1993 को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन हुए।
2020 में हाईकोर्ट के जज
इलाहाबाद हाई कोर्ट में वकालत की।जस्टिस सिंह को 22 नवंबर, 2018 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। दो साल बाद 20 नवंबर, 2020 को उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट में ही स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई थी