नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई, पार्टी में योगदान को सराहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। शाह ने कहा कि 5 बार के विधायक और पूर्व युवा मोर्चा नेता का इस पद पर पहुंचना जमीन पर काम करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री म

नितिन नवीन के  भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर

Patna - बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President) नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व ने अपनी मुहर लगा दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस नियुक्ति को "हर परिश्रमी युवा कार्यकर्ता का सम्मान" बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा संसदीय बोर्ड के निर्णय का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा

नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।

अमित शाह बोले- 'कर्मठ और जमीनी नेता हैं नितिन' 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर नितिन नवीन को बधाई देते हुए लिखा कि उन्होंने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। शाह ने कहा, "वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में 5 बार विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है।"

शाह ने उनके विनम्र स्वभाव और जमीन पर काम करने की शैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी।

युवा मोर्चा से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर 

अमित शाह ने नितिन नवीन के संगठनात्मक अनुभव को रेखांकित करते हुए बताया कि उन्होंने संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया है। शाह ने उनके पुराने पदों का जिक्र करते हुए लिखा: भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय महासचिव। बिहार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष। छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी। शाह ने कहा कि इन सभी भूमिकाओं में नितिन नवीन ने अपनी क्षमता साबित की है और अब राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद मिलना उनकी मेहनत का परिणाम है।

पीएम मोदी का जताया आभार 

अमित शाह ने इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है जो दिन-रात निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना दिन-रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है।"