बिहार के लाल ने किया कमाल ! भोलेनाथ’ की सफलता के बाद अनुराग कीर्ति सिंह का रोमांटिक गीत 'तेरा इंतज़ार’ लॉन्च'

इस गीत में अनुराग कीर्ति ने न केवल अपनी आवाज़ दी है, बल्कि स्वयं फीचर भी हुए हैं। उनके इस गीत और अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है

Anurag Kirti Singh
Anurag Kirti Singh- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार से जुड़े, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के साधक और कलाकार अनुराग कीर्ति सिंह एक बार फिर अपने नए ओरिजिनल गीत ‘तेरा इंतज़ार’ के साथ श्रोताओं के बीच प्रस्तुत हुए हैं। अनुराग कीर्ति मूलतः बिहार के निवासी हैं और उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा अपने गुरुजनों से प्राप्त की है। संगीत के प्रति समर्पण और साधना के बल पर वे अनेक मंचों पर स्टेज शो, रेडियो कार्यक्रमों और टीवी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।


इससे पहले उनका भक्ति गीत ‘भोलेनाथ’, जो Zee Music Company से रिलीज़ हुआ था, श्रोताओं के अपार स्नेह और आशीर्वाद से सराहा गया। उसी प्रेम और समर्थन से प्रेरित होकर इस बार अनुराग अपना नया ऑरिजिनल सॉन्ग ‘तेरा इंतज़ार’ लेकर आए हैं।


इस गीत में अनुराग कीर्ति ने न केवल अपनी आवाज़ दी है, बल्कि स्वयं फीचर भी हुए हैं। गीत के बोल प्रख्यात गीतकार यशस्वी चतुर्वेदी  द्वारा लिखे गए हैं तथा इसका संगीत संयोजन स्वतंत्र गुप्ता ने किया है। म्यूज़िक वीडियो में अभिनेत्री सुर्भी तलोदिया की खूबसूरत प्रस्तुति गीत को और खास बनाती है। 


अनुराग कीर्ति का कहना है कि संगीत उनके लिए साधना है। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को देते हैं और अपने स्वर्गीय दादाजी स्व. सत्यदेव सिंह का सादर स्मरण करते हैं, जो समाज के एक सम्मानित व्यक्तित्व रहे हैं। संगीत के साथ-साथ अनुराग शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। बिहार से उनका विशेष जुड़ाव उनकी कला और व्यक्तित्व में झलकता है।


‘तेरा इंतज़ार’ एक भावनात्मक और रोमांटिक प्रस्तुति है, जो अनुराग कीर्ति की सुर साधना और समर्पण को दर्शाती है। यह गीत ‘Anurag Kirti ’ यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।  इसे बड़े स्तर पर लोग पसंद कर रहे हैं। खास गायन शैली और बेहतर फिल्मांकन इनके गीतों को बेहद लोकप्रिय बना रहा है।