Asha Bhosle Death: मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर तेजस्वी यादव ने जताया दुख, संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति
Asha Bhosle Death: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह संगीत की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।
Asha Bhosle Death: मशहूर सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। आशा भोसले के निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगीत की दुनिया में उनका बड़ा नाम था और उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। तेजस्वी यादव ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
तेजस्वी यादव का बड़ा बयान
वहीं, बिहार में जारी सियासी हलचल पर भी तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री आवास में चल रही बैठकों को लेकर उन्होंने कहा कि “कौन बनेगा, कैसे बनेगा यह सिर्फ एक-दो लोग ही तय कर रहे हैं। जो वे चाहेंगे, वही होगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार दिल्ली से संचालित हो रही है और जनता के जनादेश का सम्मान नहीं हो रहा।
दिल्ली में तय होगा सीएम कौन
तेजस्वी ने कहा कि, जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह जनता के जनादेश से नहीं बल्कि दिल्ली के फैसले से बनेगा। पहले भी दिल्ली से ही तय हुआ था कि नीतीश कुमार को हटाया जाए और अब वही हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले दो महीनों से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है और कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है। “बिहार पीछे जा रहा है, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है।
मुख्यमंत्री पद से जनता कोई लेना देना नहीं
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद पर कौन बनेगा, इससे आम जनता को कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि वर्तमान सरकार के पास जनादेश नहीं है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार खुद मुख्यमंत्री बने रहना चाहते थे, लेकिन अब उनके हाथ में कुछ नहीं है और बीजेपी ही उन्हें पद से हटा रही है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट