विधानसभा उपचुनाव : गिनती शुरू होते ही भाजपा ने किया बड़ा कमाल, बांकीपुर में पीके ने इनकी बढाई टेंशन

assembly By-Election result
assembly By-Election result- फोटो : news4nation

Assembly By-Election : देश के तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनाव को लेकर सोमवार को मतों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है. बिहार की बांकीपुर, गुजरात के मंजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई पटेल उर्फ़ सतीश पटेल ने 3 राउंड की गिनती के बाद के बाद 5910 वोटों की बढत हासिल की है. उन्हें 9345 वोट आये हैं जबकि कांग्रेस के भीखाभाई रबाडी को मात्र 3435 वोट मिले हैं. यहाँ कुल 19 राउंड की गिनती होनी है. 


वहीं बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है . पहले राउंड की गिनती के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर को 225 वोट आये हैं और वह भाजपा के नीरज सिन्हा के मुकाबले 862 वोटों से आगे चल रहे हैं. नीरज सिन्हा को पहले राउंड के बाद मात्र 1363 वोट मिले हैं. वहीं तीसरे नम्बर राजद की रेखा गुप्ता हैं जिन्हें सिर्फ 505 वोट मिले हैं. कुल 25 उम्मीदवार यहाँ चुनाव मैदान में हैं. वहीं दुसरे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को 1156  वोटों की बढत हो गई है. 


मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव का पहला रुझान आ गया है। पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 4441, कांग्रेस को 3532 जबकि आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले हैं। इस तरह पहले राउंड में भाजपा 909 वोटों से आगे है।