बांकीपुर उपचुनाव का मतगणना शुरू,कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही काउंटिंग, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

Bankipur Bypoll Result: राजधानी की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से पटना के एएन कॉलेज परिसर में शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है, जबकि सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके साथ ह

Bankipur Bypoll Counting Begins
बांकीपुर उपचुनाव का मतगणना शुरू- फोटो : social Media

Bankipur Bypoll Result: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना शुरू हो गई है। पटना के एएन कॉलेज परिसर में सुबह 8 बजे से काउंटिंग का आगाज़ हुआ, जहां सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू होगी और शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। अब पूरे बिहार की निगाहें इस हाई-प्रोफाइल सीट पर टिकी हैं, जहां कुछ ही घंटों में जनता का फैसला सामने होगा।

मतगणना हॉल में कुल 15 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 14 टेबल पर मतों की गिनती हो रही है, जबकि एक टेबल पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी तैनात हैं। कुल 422 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती 31 राउंड में पूरी की जाएगी। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया में लगभग 6 घंटे 35 मिनट का समय लग सकता है। ऐसे में दोपहर करीब 3 बजे तक बांकीपुर को अपना नया विधायक मिलने की उम्मीद है।

इस उपचुनाव ने बिहार की राजनीति को बेहद दिलचस्प मोड़ पर ला खड़ा किया है। मुकाबला मुख्य रूप से जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, भारतीय जनता पार्टी के नीरज सिन्हा और राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है। हालांकि चुनावी मैदान में कुल 25 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 23 पुरुष और 2 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। फिर भी सियासी चर्चा इन तीन प्रमुख चेहरों के इर्द-गिर्द ही सिमटी हुई है।

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम किए गए हैं। एएन कॉलेज परिसर और उसके आसपास 300 से अधिक पटना पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान भी पूरे परिसर में मुस्तैद हैं। डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर और हैंड मेटल डिटेक्टर के जरिए हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है, ताकि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

अब सबकी निगाहें हर राउंड के बाद आने वाले रुझानों पर टिकी हैं। बांकीपुर का यह जनादेश न केवल एक विधायक का फैसला करेगा, बल्कि बिहार की सियासत में कई नए राजनीतिक संदेश भी देने वाला माना जा रहा है।