बाढ़ रेलवे स्टेशन पर खूनी विवाद, गांजा पीने में हुआ झगड़ा, एक की मौत, एक घायल

बाढ़ रेलवे स्टेशन पर हुए एक झगड़े में दिव्यांग शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया जबकि उसके भाई को घायल कर दिया.

Barh railway station
Barh railway station- फोटो : news4nation

Bihar News : पटना के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना स्टेशन परिसर के पास हुई. दो पक्षों के बीच विवाद बढ़कर हिंसक झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत गांजा को लेकर हुई थी। झगड़े के दौरान आरोपियों ने चाकू से वार कर एक युवक की जान ले ली और दूसरे को घायल कर दिया। 


मृतक की पहचान चनेसार पाल के रूप में हुई जबकि उसके भाई गणेश पाल को भी चाकू मार कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है चाकू से हमला करने वाला राजू नाम का शख्स था। तीन से चार की संख्या में राजू अपने दोस्तों के साथ था जो स्मैक और गांजा बेचने का काम करता है। उन लोगों ने मामूली विवाद में चनेसार पाल को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद गणेश पाल को भी चाकू मार कर घायल कर दिया।


जानकारी के अनुसार हमला करने वाला राजू पैर से दिव्यांग है। इसके बाद भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया और खूनी विवाद किया। घटना के बाद से पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

रविशंकर की रिपोर्ट