Durga Puja 2026: बाढ़ में SDM और SDPO के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, शहर के पूजा पंडालों का लिया जायजा
आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बाढ़ SDM कृष्णा जोशी और SDPO राम कृष्णा के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के विभिन्न इलाकों और पूजा पंडालों तक फ्लैग मार्च निकाला।
आगामी दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गया है। इसी क्रम में बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) कृष्णा जोशी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राम कृष्णा की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों और दर्जनों पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला।
शहर के प्रमुख पूजा पंडालों तक पहुंचा मार्च
यह फ्लैग मार्च बाढ़ थाना परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से गुजरता हुआ सभी पूजा पंडालों तक पहुंचा। प्रशासनिक काफिले ने पूरे शहर में भ्रमण कर सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया और पूजा समितियों को शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संदेश दिया।
शांति और असामाजिक तत्वों पर नकेल का संदेश
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और श्रद्धालुओं के मन में सुरक्षा का अहसास कराना और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ पैदा करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने या सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस बेहद कड़ाई से निपटेगी
सख्त निगरानी और विधि-व्यवस्था की तैयारी
प्रशासनिक अधिकारियों ने शहरवासियों से भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा उत्सव मनाने की अपील की है। इसके साथ ही पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट