Bihar News : पटना में बीसीआई और बीएसबीसी ने स्वागत समारोह का किया आयोजन, नवनियुक्त चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय, सात जजों और महाधिवक्ता एस डी संजय का किया अभिनंदन

Bihar News : पटना हाईकोर्ट की नवनियुक्त चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय, सात नए जजों तथा नवनियुक्त एडवोकेट जनरल के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : पटना में बीसीआई और बीएसबीसी ने स्वागत समारोह का
स्वागत समारोह का अभिनंदन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना हाईकोर्ट की नव नियुक्त चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय, हाल ही में नियुक्त सात नए जजों व बिहार नवनियुक्त एडवोकेट जनरल एस डी संजय के सम्मान में भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन पटना स्थित एक  प्रतिष्ठित होटल में किया गया। इस समारोह का आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा तथा बिहार स्टेट बार काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इस समारोह में पटना हाईकोर्ट के जज, बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रामाकांत शर्मा,वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा  व अन्य सभी सदस्य, बड़ी संख्या में  अधिवक्तागण, विभिन्न बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों तथा समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।  इस अवसर पर उपस्थित नवनियुक्त चीफ जस्टिस, सातों जजों  एवं बिहार के नए महाधिवक्ता एस डी संजय को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि न्यायपालिका और अधिवक्ता समुदाय लोकतांत्रिक व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता एवं न्याय के प्रति प्रतिबद्धता से आम लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय के नेतृत्व में पटना हाईकोर्ट न्यायिक उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा न्याय वितरण प्रणाली और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनेगी।

समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने नव नियुक्त चीफ जस्टिस, सातों जजों एवं बिहार के महाधिवक्ता के एस डी संजय के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।