Bihar News: बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने भारतेन्दु शांडिल्य, लगा बधाईयों का तांता

Bihar News: बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर भारतेन्दु शांडिल्य को निर्वाचित किया गया है। भारतेन्दु शांडिल्य का उपाध्यक्ष चुना जाना खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

भारतेन्दु शांडिल्य
बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन - फोटो : social media

Bihar News: बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर भारतेन्दु शांडिल्य को निर्वाचित किया गया है। भारतेन्दु शांडिल्य का उपाध्यक्ष चुना जाना खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है।

बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन के बने उपाध्यक्ष

खेल प्रेमियों और संघ से जुड़े लोगों का मानना है कि भारतेन्दु शांडिल्य की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता से बिहार में बॉक्सिंग को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रेरणा मिलने की उम्मीद है उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालते हुए भारतेन्दु शांडिल्य से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ बिहार बॉक्सिंग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और खेल के क्षेत्र में एक सकारात्मक व स्थायी प्रभाव छोड़ेंगे।

बॉक्सिंग को आगे बढ़ाने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका 

बता दें कि, बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष कुमार विजय सिंह और सचिव राजीव कुमार सिंह हैं। 2025 की संगठनात्मक समितियों में दरभंगा के गौतम कुमार मंडल चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं, जबकि अभिषेक कुमार यादव वर्तमान में एसोसिएशन के महासचिव (General Secretary) हैं।