Bankipur Bypoll : मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का बड़ा दावा– कहा 'पूरी तरह एकजुट है NDA, विपक्ष के भ्रमजाल को हराएगा विकास का एजेंडा'

Bankipur Bypoll : बिहार सरकार के दावा किया कि इस अटूट एकजुटता की सबसे स्पष्ट और निर्णायक झलक आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में साफ तौर पर देखने को मिलेगी......पढ़िए आगे

Bankipur Bypoll : मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का बड़ा दावा–
एनडीए में एकजुटता - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पूरी तरह से एकजुट और मजबूत है। इसकी सबसे स्पष्ट झलक बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल साझा लक्ष्य, बेहतर समन्वय और पूर्ण विश्वास के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। जनता एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में अपना जनादेश देगी।

डॉ. सुमन ने कहा कि बांकीपुर का चुनाव आरोप-प्रत्यारोप, अफवाह और दुष्प्रचार का नहीं, बल्कि विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। एनडीए सरकार ने बिहार में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार काम किया है। यही विकास कार्य जनता के बीच एनडीए की सबसे बड़ी ताकत हैं और इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर गठबंधन जनता के बीच जाएगा।

उन्होंने कहा कि बांकीपुर का जनादेश केवल एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे बिहार को यह संदेश देगा कि जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है। चाहे विपक्ष कितना भी भ्रम फैलाने का प्रयास करे, एनडीए पूरी मजबूती और समन्वय के साथ चुनाव लड़ेगा तथा विकास के अपने एजेंडे के बल पर विजय प्राप्त करेगा।