बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर : वार्षिक परीक्षा 2028 के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक भर सकते है फार्म

बिहार बोर्ड के इंटर और मैट्रिक के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा 2028 के रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब वैसे छात्र-छात्रा जो अंतिम तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे उन्हें एक और मौका मिल गया है....

बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक के छात्र-छात्राओं  के लिए बड़ी ख

Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 अक्तूबर कर दिया गया है। समिति के इस फैसले से रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को एक और मौका मिलेगा।


शिक्षण संस्थानों के प्रधान पोर्टल के जरिए करेंगे आवेदन

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने जानकारी दी कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2028 के लिए 11वीं कक्षा के छूटे हुए छात्र अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर 24 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। 


वहीं, मैट्रिक परीक्षा 2028 के लिए 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन समिति की वेबसाइट secondary.biharboardonline.org पर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पूरा किया जाएगा।


समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

समिति ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानों को सख्त निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया समाप्त कर लें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रह सके।