नीरज कुमार के आप्त सचिव बने सुबोध कुमार, बिहार में तीन बि.प्र.से. अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट
बिहार सरकार ने तीन बि.प्र.से. अधिकारियों की नई तैनाती की है। अनिल कुमार, सुबोध कुमार और जयन्त जायसवाल को मंत्रियों व परिषद पदाधिकारियों का आप्त सचिव बनाया गया है।
Patna - बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन बिहार प्रशासनिक सेवा (बि.प्र.से.) के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन अधिकारियों को अलग-अलग मंत्रियों और विधान परिषद के पदाधिकारियों के आप्त सचिव (सरकारी) के रूप में नियुक्त किया गया है।
डॉ. संतोष कुमार सुमन के आप्त सचिव बने अनिल कुमार
-
नवादा के मूल निवासी और पटना के पूर्व अपर समाहर्ता अनिल कुमार (बि.प्र.से.) की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंपी गई है। उन्हें माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, डॉ. संतोष कुमार सुमन का आप्त सचिव (सरकारी) नियुक्त किया गया है।
नीरज कुमार के साथ संबद्ध हुए सुबोध कुमार
-
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सुबोध कुमार (बि.प्र.से.), जिनका गृह जिला पटना है, की सेवाएं संसदीय कार्य विभाग को दी गई हैं। उन्हें बिहार विधान परिषद के सदस्य, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक और जदयू के मुख्य प्रवक्ता श्री नीरज कुमार का आप्त सचिव (सरकारी) बनाया गया है।
उप नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के आप्त सचिव बने जयन्त जायसवाल
-
सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे जयन्त जायसवाल (बि.प्र.से.) की सेवा भी संसदीय कार्य विभाग को हस्तांतरित की गई है। उन्हें बिहार विधान परिषद के उप नेता (सत्तारूढ़ दल), प्रो. (डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता का आप्त सचिव (सरकारी) नियुक्त किया गया है।