बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bihar Assembly bomb threat
Bihar Assembly bomb threat - फोटो : news4nation

Bihar Vidhansabha :  राजधानी पटना में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी की सूचना मिलते ही पूरे विधानसभा परिसर को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। जानकारी के अनुसार, धमकी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने बिना देर किए बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीम को मौके पर भेजा। सुरक्षा के मद्देनजर विधानसभा परिसर को खाली कराया गया और हर कोने की गहन तलाशी ली जा रही है।


बिहार पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल किसी विस्फोटक सामग्री के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


प्रशासन ने एहतियातन विधानसभा के अंदर और बाहर सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि धमकी देने वाले की पहचान की जा सके।


सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब विधानसभा को इस तरह की धमकी मिली हो। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया था। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।