भाजपा ने बिहार में बनाई विधि प्रकोष्ठ की नई टीम, इन लोगों को मिला मौका

भाजपा ने बिहार में बनाई विधि प्रकोष्ठ की नई टीम, इन लोगों को

Patna - बिहार प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विंध्याचल राय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश   सह संयोजक,  पदाधिकारी एवं विभाग प्रभारी की सूची जारी कर दी है।यह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देशानुसार जारी की गयी।

जारी सूची के अनुसार मनोज कुमार सिंह , अशोक कुमार सिंह, भोला कुमार  जय शंकर चौधरी ,पूनम कुमारी सिंह , कौटिल्य   कुमार प्रसाद, नीरज शांडिल्य को सह संयोजक बनाया गया है। 

कृष्ण मुरारी प्रसाद को कोष प्रमुख, संजीव कुमार सिंह को  सह कोष प्रमुख और बलवंत कुमार को प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाया गया है ।अमित प्रकाश वीरेश, कुमार मिश्रा ,मितेश मगध , सुधीर कुमार, पी एन सिंह ,भूपेश श्रीवास्तव प्रवक्ता बनाया गया है।

साथ  ही सत्येंद्र कुमार झा को निर्वाचन विभाग,  राजीव रंजन कुमार पांडे को लिटिगेशन विभाग, रणविजय सिंह यादव को प्रकाशन विभाग, कौशल कुमार झा को प्रशिक्षण विभाग ,राघवेंद्र सिंह को मानवाधिकार विभाग, विभूति कुमार को मीडिया विभाग का प्रभारी बनाया गया है।

इस बात की जानकारी प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विंध्याचल राय ने  दी है।