Bihar Politics: बिहार में भाजपा का युवा दांव! 14 जिलों में होंगे क्षेत्रीय युवा सम्मेलन, बड़े नेता करेंगे शिरकत

Bihar Politics: बिहार में भाजपा युवाओं को साधने के लिए 14 जिलों में क्षेत्रीय युवा सम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें तेजस्वी सूर्या, गिरिराज सिंह, अनुराग ठाकुर और कई बड़े नेता शामिल होंगे।

Bihar Politics
बिहार चुनाव 2025- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज़ होते ही भाजपा ने युवाओं को साधने का प्लान बनाया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से 14 क्षेत्रीय युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।उद्देश्य है युवाओं को भाजपा की नीतियों से जोड़ना और इंडी गठबंधन के दावों का पर्दाफाश करना।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी साझा की।

14 जिलों में युवा सम्मेलन

भाजयुमो के क्षेत्रीय युवा सम्मेलन की शुरुआत 10 सितंबर को गोपालगंज से होगी।सम्मेलन पहले चरण में 14 जिलों में आयोजित होंगे।प्रत्येक जिले में भाजपा और युवा मोर्चा के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

कौन होंगे मंच के चेहरे?

इन सम्मेलनों में भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कद्दावर नेता शामिल होंगे।

तेजस्वी सूर्या (भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद)

प्रमोद सावंत (मुख्यमंत्री, गोवा)

गिरिराज सिंह (केंद्रीय मंत्री)

दिलीप जायसवाल (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)

सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री, बिहार)

विजय कुमार सिन्हा (वरिष्ठ भाजपा नेता)

अनुराग ठाकुर (सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री)

बांसुरी स्वराज (भाजपा नेता और वकील)

संजय जायसवाल (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष)

ऋतुराज सिन्हा (राष्ट्रीय मंत्री)

नितिन नवीन (मंत्री, बिहार सरकार)

ये नेता अलग-अलग जिलों के मंच पर युवाओं को संबोधित करेंगे।

नमो रन और रक्तदान शिविर

भाजयुमो ने सम्मेलनों के साथ कई युवा-उन्मुख कार्यक्रमों की भी घोषणा की है:

नमो युवा रन: स्वस्थ और शिक्षित बिहार का संदेश देने के लिए।

रक्तदान शिविर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को पटना में रक्तदान शिविर का शुभारंभ होगा।

18 सितंबर को सभी 52 संगठनात्मक जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा का संदेश

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार युवाओं के सपनों के साथ खड़ी है।हम उन्हें अंधेरे की गर्त से निकालकर उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।बिहार के दो युवराज (तेजस्वी यादव और चिराग पासवान पर इशारा) युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं, लेकिन युवा ही डबल इंजन सरकार को फिर सत्ता में लाएंगे।"