Bihar Board 12th Topper 2025: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के टॉपर का नाम जारी, जानें कौन से सबजेक्ट में किसने किया टॉप

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2025 के इंटरमीडिएट (12वीं) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 86.50% रहा, जिसमें विभिन्न संकायों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Bihar Board 12th Topper 2025: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के टॉप
Bihar Board 12th Topper 2025- फोटो : freepik

Bihar Board 12th Topper 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2025 के इंटरमीडिएट (12वीं) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 86.50% रहा, जिसमें विभिन्न संकायों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

टॉपर सूची 2025:

विज्ञान संकाय (Science)

प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) – 484 अंक

आकाश कुमार (अरवल) – 480 अंक

रवि कुमार (पटना) – 478 अंक

वाणिज्य संकाय (Commerce)

रोशनी कुमारी – 475 अंक

खुशी – 473 अंक

सृष्टि कुमारी – 471 अंक

निशांत राज – 471 अंक

कला संकाय (Arts)

अंकिता कुमार और साकिब साह (संयुक्त रूप से) – 473 अंक

अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा – 471 अंक

तीसरे स्थान पर तीन छात्र – 470 अंक

Passing Percentage 2025:

आर्ट्स: 82.75%

कॉमर्स: 94.77%

विज्ञान: 89.66%

कुल पास प्रतिशत: 86.50%

इस साल विज्ञान संकाय में प्रिया जायसवाल ने 484 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया और राज्य की टॉपर बनीं। वाणिज्य और कला संकाय में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा की कि लगातार सातवीं बार, बिहार ने पूरे देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटर परीक्षा में तीनों प्रमुख संकायों से लाखों छात्रों ने भाग लिया।इस शानदार परिणाम के साथ बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है, और सबसे तेजी से परिणाम घोषित करने की परंपरा को बरकरार रखा है।

Editor's Picks