LATEST NEWS

PATNA CRIME - पटना में दो दिन से लापता किसान का शव कुएं में मिला,परिजनों में मचा हड़कंप

PATNA CRIME - दो दिन से लापता किसान का शव कुएं से बरामद किया गया है। पत्नी ने बताया कि वह खेत पर जाने के लिए निकले थे। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। शव मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है।

PATNA CRIME - पटना में दो दिन से लापता किसान का शव कुएं में मिला,परिजनों में मचा हड़कंप
लापता किसान का मिला शव- फोटो : रविशंकर कुमार

PATNA - पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत कन्हाईपुर गांव के नजदीक टाल क्षेत्र में कुएं से एक व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि वह दो दिनों से लापता था। वह गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। वह घर से खेत के कार्य के लिए निकला था लेकिन एक दिन बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। टाल में स्थित कुएं में शव मिला, जिसे पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकल गया। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक की पहचान कन्हाईपुर निवासी लल्लू कुमार (30) के तौर पर हुई है।

एएसपी-1 राकेश कुमार ने बताया कि मोकामा थाना के टाल क्षेत्र में स्थित कुएं में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव देखकर प्रतीत होता है की दो दिन पहले उसकी मृत्यु हुई है। 

1 मार्च को मृतक की पत्नी के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट मोकामा थाना में दर्ज करवाई गई थी। जिसे प्रथम दृष्टया अपहरण का मामला मानते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। साक्ष्य संग्रह कर अग्रिम विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी।

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट

Editor's Picks