मंत्री पद से नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद इन्हें मिला दोनों विभाग का प्रभार, सीएम नीतीश ने सौंपी जिम्मेदारी
नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल अब पथ निर्माण विभाग भी संभालेंगे।
Patna - बिहार की राजनीति में आज उस वक्त बड़ी हलचल देखने को मिली जब मंत्री नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद उनके विभागों का आनन-फानन में बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सरकार ने प्रशासनिक कामकाज की गति बनाए रखने के लिए नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। राज्य के दो कद्दावर मंत्रियों—उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल—का कद और बढ़ा दिया गया है।
विजय सिन्हा संभालेंगे शहरों के विकास का जिम्मा
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को नगर विकास एवं आवास विभाग (Urban Development & Housing Department) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह विभाग सीधे तौर पर शहरी सुविधाओं, साफ-सफाई, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़ा है। डिप्टी सीएम को यह विभाग मिलने से उम्मीद जताई जा रही है कि शहरी विकास की योजनाओं को अब और गति मिलेगी।
दिलीप जायसवाल को मिला 'पथ निर्माण'
वहीं, बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल को पथ निर्माण विभाग (Road Construction Department) का प्रभार सौंपा गया है। पथ निर्माण विभाग राज्य के बुनियादी ढांचे की रीढ़ माना जाता है। नितिन नवीन के कार्यकाल में कई बड़ी परियोजनाएं शुरू हुई थीं, जिन्हें समय पर पूरा करना अब दिलीप जायसवाल के लिए बड़ी चुनौती होगी।
इस्तीफे की वजह
संगठन में बड़ी जिम्मेदारी गौरतलब है कि नitin Nabin को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 'एक व्यक्ति, एक पद' के सिद्धांत और संगठन की बड़ी जिम्मेदारी को देखते हुए उन्होंने आज ही मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनके विभाग किसे मिलेंगे, जिस पर अब सरकार ने विराम लगा दिया है।