Bihar politics - सेना के सम्मान कार्यक्रम में एक दूसरे का असम्मान करने लेगे कांग्रेस कार्यकर्ता, कुर्सी के लिए एक दूसरे से भिड़े, देखते रह गए प्रदेश अध्यक्ष

Bihar politics - पटना में कांग्रेस ने सेना के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के सामने कार्यकर्ता कुर्सी के लिए आपस में ही भिड़ गए।

Bihar politics - सेना के सम्मान कार्यक्रम में एक दूसरे का अस

Patna - पटना में आज कांग्रेस ने सेना के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। जिसमें पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। लेकिन इस सम्मान कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता कुर्सी पर बैठने के लिए खुद एक दूसरे का असम्मान करने लगे. स्थिति यह हो गई कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए। 

क्या हुआ था

दरअसल, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने सेना के जवानों को बैठने के लिए जगह देने को कहा। इस दौरान एक कार्यकर्ता उनसे बहस करने लगा कि आपको इंतजाम करके रखना चाहिए था। जिसके  बाद स्थिति खराब हो गई और विवाद बढ़ गया।

इससे पहले कांग्रेस ने पुलवामा और पहलगाम हमले में मारे गए बिहार के जवानों के परिवार को 1-1 लाख रुपए दिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि रक्षाबंधन के तुंरत बाद हमलोग अपनी यात्रा शुरू करने वाले हैं।

कहा कि जिस तरह से इलेक्शन कमीशन ने लोगों के अधिकार को हनन करने की कोशिश की है, उनके अधिकारों की रक्षा के लिए, उनके अधिकारों के संघर्ष के लिए राहुल गांधी रक्षाबंधन के बाद बिहार आएंगे। 

बिहार में 17 दिन रहेंगे राहुल गांधी

पूरे बिहार में उनका लगातार लगभग 17 दिन का दौरा रहेगा। उसके बाद हम लोग देखेंगे कि इस यात्रा की तारीख को और बढ़ाई जाए। इलेक्शन कमीशन आगे क्या करती है उसके बाद हम अपनी रणनीति बनाएंगे। इंडिया गठबंधन के सभी राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर के लीडर आएंगे।

पहले दिन हमारी शुरुआत कैमूर यार सासाराम जिले से होगी। वहां से एक-एक करके लीडर अपने-अपने निर्धारित स्थल पर जाएंगे।