आईपीएल में खेलेगी बिहार की टीम ! वेदांता प्रमुख अनिल अग्रवाल की अपील पर सम्राट चौधरी का बड़ा भरोसा

अनिल अग्रवाल ने बिहार की आईपीएल टीम होने की अपील की है और उनकी इस अपील पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा भरोसा दिया है.

Bihar cricket team in IPL
Bihar cricket team in IPL- फोटो : news4nation

 Bihar cricket team in IPL : बिहार में आईपीएल टीम और क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। वेदांता समूह के प्रमुख और बिहार मूल के उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए बिहार में क्रिकेट को बढ़ावा देने की अपील की है। उनकी इस अपील पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा भरोसा दिलाया है। दरअसल, अनिल अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह बिहार की भी एक आईपीएल टीम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं और राज्य में क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून किसी से छिपा नहीं है।


इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी ने लिखा, “आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूं। बिहार के क्रिकेट ‘इमोशन’ के लिए सरकार स्पष्ट ‘विजन’ के साथ मिशन मोड में कार्यरत है। आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।” सम्राट चौधरी की इस प्रतिक्रिया के बाद बिहार में आईपीएल टीम की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि राज्य सरकार अब क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर गंभीरता से आगे बढ़ रही है।


राजगीर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

बिहार में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। यह परियोजना बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी खेल विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वर्षों में यह स्टेडियम बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी करेगा।

राजस्थान रॉयल्स से मिली श्रेयसी 

कुछ सप्ताह पहले बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने Rajasthan Royals प्रबंधन के साथ मुलाकात भी की थी। इस दौरान अगले वर्ष बिहार में आईपीएल मुकाबले आयोजित कराने को लेकर चर्चा हुई थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच राज्य में क्रिकेट इकोसिस्टम विकसित करने पर भी सकारात्मक बातचीत हुई थी।

IPL 2026 में चमके बिहार के खिलाड़ी

इस बार आईपीएल में बिहार के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। Vaibhav Suryavanshi ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा। मुकेश कमर ने अपनी तेज गेंदबाजी से कई अहम मुकाबलों में प्रभाव छोड़ा। ईशान किशन ने भी आईपीएल में लगातार दमदार प्रदर्शन कर बिहार के क्रिकेट फैंस का उत्साह बढ़ाया।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि यदि बिहार में बेहतर स्टेडियम, ट्रेनिंग सिस्टम और प्रोफेशनल लीग की व्यवस्था विकसित होती है, तो राज्य से आने वाले वर्षों में और भी कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।