शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को मिला वीआईपी आशियाना, हार्डिंग रोड नहीं, अब 8 दारोगा राय पथ के बंगले में होगा ठिकाना

Bihar Education Minister: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को भी नया सरकारी आवास मिल गया है। उन्हें पहले 13 हार्डिंग रोड आवंटित हुआ था , अब वे

Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari Gets New VIP Resid
मिथिलेश तिवारी को मिला वीआईपी आशियाना- फोटो : reporter

Bihar Education Minister: बिहार की सियासत में सम्राट सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच सरकारी आवासों का बंटवारा भी पूरा हो गया है। नई सरकार के नए चेहरों को राजधानी पटना के वीआईपी इलाकों में सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को भी नया सरकारी आवास मिल गया है। उन्हें पहले  13 हार्डिंग रोड आवंटित हुआ था , अब वे  आठ दारोगा राय पथ में रहेंगे।

शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद से ही मिथिलेश तिवारी लगातार सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। अब उन्हें राजधानी के पॉश और वीआईपी इलाके में स्थित 8 दारोगा राय पथ का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। इससे पहले उन्हें 13 हार्डिंग रोड स्थित आवास अलॉट किया गया था, लेकिन बाद में आवंटन में बदलाव करते हुए नया बंगला तय कर दिया गया।

मंत्रियों के लिए सरकारी आवास सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि सत्ता और प्रशासनिक जिम्मेदारी का एक अहम प्रतीक माना जाता है। पटना के हार्डिंग रोड, दारोगा राय पथ जैसे इलाके लंबे समय से सत्ता के गलियारों के करीब माने जाते रहे हैं, जहां कई बड़े नेता और मंत्री रहते आए हैं।

शिक्षा मंत्री बनने के बाद मिथिलेश तिवारी के सामने विभाग को लेकर कई बड़ी चुनौतियां हैं। स्कूल व्यवस्था, शिक्षकों से जुड़े मुद्दे, शिक्षा की गुणवत्ता और विभागीय सुधार जैसे मामलों पर सरकार की नजर रहेगी। ऐसे में नए आवास के साथ उनकी प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं।

कैबिनेट विस्तार के बाद आवास आवंटन की यह प्रक्रिया सरकार की नई व्यवस्था का हिस्सा है। मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियों और प्रोटोकॉल के अनुसार सरकारी आवास दिए जा रहे हैं। अब शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का नया पता 8 दारोगा राय पथ होगा, जहां से वे शिक्षा विभाग की कमान संभालेंगे और बिहार की सियासत में अपनी नई भूमिका को आगे बढ़ाएंगे।

रिपोर्ट- कुलदीप भारद्वाज