Bihar Politics: बिहार सरकार के विज्ञापन से मचा बवाल, सम्राट के शपथ से पहले नीतीश को बड़ा झटका, कांग्रेस ने पकड़ी गलती

Bihar Politics: बिहार सरकार के एक विज्ञापन से सियासी पारा हाई हो गया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। साथ ही नीतीश कुमार को चेता भी दिया है।

सीएम नीतीश
शपथ के पहले लगा झटका - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार की राजनीति का अब नया युग शुरु हो गया है। इस नए युग के 'सम्राट' बीजेपी के सम्राट चौधरी हैं। मंगलवार को सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया जिसके बाद साफ हो गया कि बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे। आज यानी बुधवार को सम्राट चौधरी बिहार के 24वें सीएम के रुप में शपथ लेंगे। नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में होगा। जहां तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। बिहार सरकार की ओर से भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियों के साथ साथ विज्ञापन भी जारी किया गया है। अखबरों के फ्रंट पेज पर बिहार सरकार का विज्ञापन छापा भी है। लेकिन अब इस विज्ञापन को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। 

कांग्रेस नेता का आरोप 

कांग्रेस नेता और मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार को क्रूर शासक मिल रहा है। राजेश राठौड़ ने कहा कि, आज नीतीश युग का अंत होना था लेकिन बिहार सरकार ने उनके अंत होने से पहले ही उनका अंत कर दिया। आज सभी अखबारों में एक विज्ञापन बिहार सरकार द्वारा दिया गया है जो सम्राट चौधरी जी के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का है। उस विज्ञापन में नीतीश कुमार की तस्वीर गायब कर दी गई है। 

जदयू का आगे क्या होगा...?

राजेश राठौड़ ने आगे कहा कि अब नीतीश कुमार देखे कि उनका क्या होगा, उनके दल का क्या हाल होगा, निशांत का क्या हाल होगा...इसका अंदाजा अभी से लगाया जा सकता है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, भाजपा ने ना सिर्फ लोकतंत्र की हत्या की है बल्कि नीतीश जैसे पिछड़े व्यक्ति के जनाधान को भी खत्म करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी विज्ञापन से नीतीश कुमार का फोटो गायब होना यह दर्शाता है कि क्रूर शासक बिहार को मिल रहा है।  

बिहार सरकार के विज्ञापन से बवाल 

बता दें कि, आज के सभी अखबारों में फ्रंट पेज पर शपथ ग्रहण समारोह का विज्ञापन छापा है। विज्ञापन में केवल पीएम मोदी और सम्राट चौधरी की तस्वीर है। बिहार सरकार के द्वारा विज्ञापन दिया गया है और शपथ ग्रहण के बारे में जानकारी दी गई है। इन दोनों के अलावा किसी की तस्वीर नहीं है जिसको लेकर अब विपक्ष सवाल उठा रहा है। विपक्ष लगातार दावा कर रहा था कि बीजेपी जदयू का अंत कर देगी। वहीं अब इस विज्ञापन ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है।