Bihar Politics: सीएम नीतीश की आखिरी यात्रा नहीं...बिहार के सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री हैं और आगे भी...
Bihar Politics: ऐसा नहीं कह सकते हैं...सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा है और बिहार के मुख्यमंत्री हैं, आगे भी उनके अनुभव का लाभ बिहार के विकास के लिए उनसे लिया जाएगा...यह कहना है बिहार सरकार के मंत्री का...
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के अंतिम पड़ाव पर हैं। पटना में आज समृद्धि यात्रा का समापन हो रहा है। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि सीएम नीतीश का मुख्यमंत्री के रुप में यह आखिरी यात्रा है। सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने के कारण उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ेगा और राज्य में नई सरकार का गठन होगा। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री ने बड़ा बयान दिया है।
'सीएम नीतीश की आखिरी यात्रा नहीं'
दरअसल, जब बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से सवाल किया गया कि समृद्धि यात्रा सीएम नीतीश की अंतिम यात्रा है तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कह सकते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने कहा कि ऐसी बातें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फिलहाल अपने ‘समृद्धि यात्रा’ पर हैं और आगे भी उनके अनुभव का लाभ बिहार के विकास में लिया जाएगा।
पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वालों पर हमला
इस दौरान प्रमोद चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश के प्रधानमंत्री को अपमानित करते हैं, उन्हें देश की संप्रभुता, संविधान और संवैधानिक अधिकारों से कोई मतलब नहीं है। ऐसे लोग सिर्फ अफवाह फैलाने और प्रधानमंत्री की छवि खराब करने का काम करते हैं।
पीएम मोदी का अपमान करते हैं राहुल
राहुल गांधी को लेकर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास मर्यादित भाषा का अभाव है और वे अक्सर सदन की गरिमा का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद में गंभीर मुद्दों पर चर्चा के दौरान अनुपस्थित रहते हैं, लेकिन बाद में प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं।
ममता बनर्जी पर तीखा हमला
बंगाल की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में असामाजिक तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है और सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इसलिए भाजपा से डरी हुई भी हैं क्योंकि वो घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं। वहीं मंत्री संजय सिंह के विभागीय कैलेंडर पर परिवार के लोगों की तस्वीर होने से जुड़े सवाल पर कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।