Bihar salary delay Chhath: छठ से पहले सरकारी कर्मियों को मिलेगा अक्टूबर का वेतन, जांच पूरी करने के सख्त निर्देश

Bihar salary delay Chhath: जांच के नाम पर पिछले कई दिनों से वेतन से वंचित सरकारी कर्मचारियों को छठ महापर्व से पहले अक्टूबर का वेतन मिलने की उम्मीद जगी है।

Bihar salary delay Chhath
छठ से पहले सरकारी कर्मियों को मिलेगा अक्टूबर का वेतन- फोटो : X

Bihar salary delay Chhath:  जांच के नाम पर पिछले कई दिनों से वेतन से वंचित सरकारी कर्मचारियों को छठ महापर्व से पहले अक्टूबर का वेतन मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने छह नवंबर को सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर साफ निर्देश दिए थे कि जांच की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। उसी दिन वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने पांच प्रमुख विभागों को सख्त लहजे में पत्र लिखकर कहा था कि वेतन-भत्ते में पाई गई विसंगतियों की जांच तुरंत पूरी कर त्योहार से पहले भुगतान सुनिश्चित किया जाए। 

देरी होने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।यह पत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, गृह तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को संबोधित था। असल में यह देरी वित्त विभाग की ओर से नौ अक्टूबर को जारी एक आदेश के कारण हुई थी, जिसमें कुछ विभागों को जांच पूरी होने के बाद ही अक्टूबर माह का वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। इसका सबसे ज्यादा असर शिक्षा और गृह विभाग पर पड़ा, जहां बड़ी संख्या में कर्मी वेतन का इंतजार कर रहे थे। 

वित्त विभाग की नाराजगी इस बात पर है कि महीने भर पहले जारी आदेश के बावजूद जांच अभी तक क्यों अधूरी है।मुख्य सचिव के सख्त निर्देश का असर अब जिलों में दिखने लगा है। वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार जिला पुलिस बल में कुल 4310 पद स्वीकृत हैं, जिनके विरुद्ध 2929 कर्मी कार्यरत हैं। इनमें से बहुत कम कर्मियों के मामले में वेतन संबंधी विसंगति पाई गई। हालांकि दफादार-चौकीदार संवर्ग की जांच अभी अधूरी है। जिले में इस संवर्ग के कुल 626 कर्मी हैं, जिनमें से 526 का सत्यापन रिकॉर्ड उपलब्ध न होने के कारण नहीं हो पाया है।सरकारी कर्मचारियों के बीच छठ को लेकर वेतन को लेकर बेचैनी बढ़ गई थी। कई परिवार त्योहार की तैयारियों के बीच आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे।

 मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रधान सचिव के स्पष्ट निर्देशों के बाद अब उम्मीद बढ़ गई है कि जांच जल्द पूरी कर वेतन जारी कर दिया जाएगा। विभागों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पहले कर्मचारियों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार गंभीर है। जिला स्तर पर जांच समितियों को सक्रिय किया गया है और रिपोर्ट्स आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वैशाली जैसी जगहों पर आंशिक रिपोर्ट आ चुकी है, जिससे बाकी जिलों पर भी दबाव बढ़ गया है। 

शिक्षा और गृह विभाग जैसे बड़े विभागों में कर्मियों की संख्या ज्यादा होने से जांच में समय लग रहा था, लेकिन अब प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।कुल मिलाकर बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अगर जांच जल्द पूरी हो गई तो छठ से पहले अक्टूबर का वेतन उनके खातों में पहुंच सकता है। प्रशासन की ओर से साफ संदेश है कि त्योहार के मौके पर कर्मचारियों को परेशानी न हो, इसलिए सभी संबंधित विभागों को तत्परता से काम करने को कहा गया है।