Bihar IAS Promotion - बिहार के 5 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, 1 जनवरी से प्रभावी होगा आदेश

Bihar IAS Promotion - 2022 बैच के 5 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन बिहार सरकार ने नए साल से पहले 2022 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों को वरीय कालमान (संयुक्त सचिव स्तर) में प्रोन्नति दी है । जानिए किन अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) का बढ़ा कद।

Bihar IAS Promotion - बिहार के 5 IAS अधिकारियों को मिला प्रम

Patna - बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार, 14 दिसंबर 2025 को एक अधिसूचना जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2022 बैच के 5 अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है ।  बता दें कि दो दिन पहले ही 36 सीनियर आईएएस को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

संयुक्त सचिव स्तर (वरीय कालमान) में हुई प्रोन्नति 

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय कालमान (संयुक्त सचिव स्तर) में लेवल-11 (वेतनमान रु. 67,700-2,08,700/-) के तहत प्रोन्नति दी गई है । यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी 

इन 5 अधिकारियों की हुई प्रोन्नति -  अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) को प्रोन्नति दी गई है:

पार्थ गुप्ता: वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया ।

आशीष कुमार: वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़, पटना ।

गौरव कुमार: वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, पश्चिम चम्पारण, बेतिया ।

काजले वैभव नितिन: वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, बिहार शरीफ, नालन्दा ।

निशांत सिहारा: वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर, मोतिहारी ।

वेतन निर्धारण का विकल्प 

सरकार के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी द्वारा जारी इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रोन्नत पदाधिकारी एफ.आर. 22(1)(ए)(2) के तहत वेतन निर्धारण के लिए एक महीने के भीतर विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं