Bihar political news: विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन कुनबे की बढ़ी ताकत!इस 2 दलों ने ले ली इंट्री
Bihar political news: बिहार महागठबंधन में रालोजपा और झामुमो की औपचारिक एंट्री हो गई है। अब गठबंधन में कुल 8 दल हैं। जल्द होगा सीटों का बंटवारा।

Bihar political news: शनिवार को हुई बैठक में औपचारिक सहमति के साथ यह तय हो गया कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब महागठबंधन के हिस्से होंगे। इससे पहले गठबंधन में शामिल थे, राजद, कांग्रेस, वीआईपी, भाकपा, माकपा और भाकपा-माले।इन दोनों दलों के जुड़ने के बाद अब कुल 8 दल हो गए हैं।
झामुमो और रालोजपा की तैयारी
झामुमो की सक्रियता लगभग दो महीने पहले बढ़ी थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1 सितंबर को पटना में राहुल गांधी के वोटर अधिकार मार्च में हिस्सा लिया और उसी दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद यह लगभग तय हो गया था कि झामुमो महागठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ेगा।रालोजपा के नेता पशुपति कुमार पारस लगभग एक साल से प्रयासरत थे और अब उनकी पार्टी भी गठबंधन का हिस्सा बन गई।
सीट बंटवारे पर सहमति
बैठक में यह भी तय हुआ कि सीटों का बंटवारा जल्द कर लिया जाएगा।झामुमो को चकाई, कटोरिया सहित 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि उसकी दावेदारी 12 सीटों की है।रालोजपा को अलौली समेत 2-3 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि उसकी मांग आधा दर्जन सीटों की है।
बैठक में कौन-कौन रहे शामिल?
यह बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई। इसमें शामिल थे कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम
वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी
ध्यान देने वाली बात यह है कि वाम दलों को इस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में अंतर्द्वंद्व की चर्चा भी शुरू हो गई। हालांकि, वाम दलों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
क्यों अहम है यह विस्तार?
झामुमो पहले से झारखंड में राजद के साथ सरकार चला रहा है।रालोजपा का जुड़ना पारस गुट की नई रणनीति को दर्शाता है। बिहार चुनावी राजनीति में महागठबंधन अब और बड़ा और विविध हो गया है।