नीतीश से मिलकर ललन सिंह ने अनंत सिंह से की बात... नीरज कुमार को इसलिए समर्थन नहीं करना चाहते जदयू विधायक
ललन सिंह ने कहा कि बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने उनके सामने अपनी कई शिकायतें और पुराने मुद्दे रखे। अनंत सिंह ने बताया कि “ताली एक हाथ से नहीं बजती।” ललन सिंह के मुताबिक, जब अनंत सिंह के खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा था, तब पार्टी ने कार्रवाई नहीं की.
Bihar MLC Election : जेडीयू के पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार नीरज कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश तेज हो गई है। नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच सोमवार को हुई मुलाकात के बाद ललन सिंह ने कहा कि उन्होंने मोकामा विधायक अनंत सिंह से बातचीत की।
ललन सिंह ने कहा कि बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने उनके सामने अपनी कई शिकायतें और पुराने मुद्दे रखे। अनंत सिंह ने बताया कि “ताली एक हाथ से नहीं बजती।” ललन सिंह के मुताबिक, जब अनंत सिंह के खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा था, तब पार्टी की ओर से समय रहते पहल और कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय प्रदेश जेडीयू संगठन की ओर से चूक हुई। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह ने कहा कि जब बिहार सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था, उस समय जेडीयू के कई नेताओं ने उनसे सरकार के समर्थन की अपील की थी। इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार का समर्थन किया था।
नीतीश के सम्मान में सरकार के साथ खड़े हुए थे अनंत
ललन सिंह ने अनंत सिंह के हवाले से बताया कि उन्होंने सरकार का समर्थन किसी राजनीतिक फायदे के लिए नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के प्रति सम्मान और समर्थन की भावना से किया था। अनंत सिंह का मानना था कि नीतीश कुमार की सरकार बनी रहनी चाहिए और बिहार में विकास का काम आगे बढ़ना चाहिए।
ललन सिंह के मुताबिक, सरकार का समर्थन करने के बाद जब अनंत सिंह नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे, तब मुख्यमंत्री ने उनसे खुद मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था। ललन सिंह ने कहा कि इस बातचीत के गवाह संजय झा समेत जेडीयू के कई नेता हैं। इसके बाद नीतीश कुमार के कहने पर ही अनंत सिंह चुनाव मैदान में उतरे।
ललन सिंह ने अनंत सिंह का किया समर्थन..... नीतीश से मिलकर ललन सिंह ने अनंत सिंह से की बात... नीरज कुमार को इसलिए समर्थन नहीं करना चाहते जदयू विधायक, ललन सिंह ने कहा कि बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने उनके सामने अपनी कई शिकायतें और पुराने मुद्दे रखे। अनंत सिंह ने बताया कि “ताली एक हाथ से नहीं बजती।” ललन सिंह के मुताबिक, जब अनंत सिंह के खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा था, तब पार्टी ने कार्रवाई नहीं की....सुनिए #LalanSingh #Nitishkumar #AnantSingh #JDU #NeerajKumar #BiharPolitics #MlcElection2026
— News4Nation (@news4nations) October 5, 2026
‘दुष्प्रचार हुआ तो प्रतिक्रिया भी होगी’
ललन सिंह ने कहा कि चुनाव मैदान में उतरने के बाद अनंत सिंह के खिलाफ कई तरह की बातें और दुष्प्रचार किए गए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्रवाई की प्रतिक्रिया होती है तो इसके पीछे की परिस्थितियों को भी देखना चाहिए।
पार्टी की बैठक में भी उठाया था नीरज का मुद्दा
ललन सिंह ने बताया कि अनंत सिंह के अनुसार, चुनाव को लेकर जेडीयू की एक बैठक हुई थी, जिसमें वह खुद भी शामिल हुए थे और नीरज कुमार भी मौजूद थे। बैठक में अनंत सिंह ने पार्टी के सामने अपनी शिकायतें रखी थीं। अनंत सिंह ने कथित तौर पर सवाल उठाया था कि नीरज कुमार से पूछा जाए कि क्या उन्होंने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था? क्या उन्होंने उनके खिलाफ बयान दिए थे? क्या वह उनके राजनीतिक विरोधियों से मिले और उनके खिलाफ अभियान चलाया? ललन सिंह के मुताबिक, अनंत सिंह का कहना है कि बैठक में इन सवालों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
ललन सिंह के मुताबिक, अनंत सिंह ने बातचीत के दौरान अपना रुख साफ कर दिया। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति ने उनके पक्ष में वोट नहीं मांगा, वह भी उसके लिए वोट की अपील नहीं करेंगे। अनंत सिंह ने कथित तौर पर कहा कि वह भी पार्टी के उम्मीदवार थे और नीरज कुमार को उनके पक्ष में वोट मांगना चाहिए था। जब नीरज कुमार ने उनके लिए वोट नहीं मांगा, तो अब वह नीरज कुमार के लिए वोट क्यों मांगें?