बिहार MLC चुनाव: सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी, सारण में सबसे बंपर वोटिंग, तिरहुत में सबसे कम मतदान

बिहार MLC चुनाव: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच बिहार निर्वाचन विभाग ने सुबह 10 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत जारी कर दिया है।....

 बिहार MLC चुनाव: सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी, सारण मे
सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी- फोटो : reporter

बिहार MLC चुनाव: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच बिहार निर्वाचन विभाग ने सुबह 10 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत जारी कर दिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार अलग-अलग रही है। चुनाव को लेकर मतदाताओं की सक्रियता पर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजर बनी हुई है।

निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 5.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 12.88 रहा। इन आंकड़ों के मुताबिक, सुबह के शुरुआती घंटों में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक क्षेत्र की तुलना में अधिक मतदान दर्ज किया गया।

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 4.81 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 5.88 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।

दूसरी ओर, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 5.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 13.56 रहा।

सुबह 10 बजे तक कहां कितना मतदान

तिरहुत स्नातक: 4.81%

तिरहुत शिक्षक: 5.88%

दरभंगा स्नातक: 8%

दरभंगा शिक्षक: 12%

पटना स्नातक: 5.5%

पटना शिक्षक: 12.88%

कोसी स्नातक: 5.14%

सारण शिक्षक: 13.56%

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। कुल 150 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान के लिए राज्यभर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं और निर्वाचन विभाग की ओर से पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार सिंह