Bihar women scheme: सरकार बनते ही एक्शन में दिखे नीतीश! महिलाओं के खाते में आएंगे धड़ाधड़ हजारों रुपये, जानें किस योजना के तहत दिए जाएंगे पैसे

Bihar women scheme: बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत सरकार 10 लाख जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपये डीबीटी से भेजेगी। अब तक 1.40 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल चुका है। जानें किसे मिलेगा पैसा और कब तक पूरा होगा भुगतान।

Bihar women scheme
महिलाओं का नीतीश का तोहफा!- फोटो : social media

Bihar women scheme: बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत शुक्रवार को राज्य सरकार 10 लाख जीविका दीदियों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये भेजने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह राशि सीधे DBT सिस्टम के जरिए ट्रांसफर करेंगे।

अब तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को मिला लाभ

इस योजना की सबसे बड़ी सफलता यह है कि अब तक राज्य की 1.40 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इससे जुड़कर वित्तीय सहायता प्राप्त कर चुकी हैं। सरकार का कहना है कि जिन महिलाओं के खाते में पैसा अभी नहीं पहुंचा है, उन्हें भी जल्द भुगतान मिल जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया कि 14 दिसंबर 2025 तक सभी पात्र महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।

किन महिलाओं को आज मिलेगा 10-10 हजार रुपये?

जिन महिलाओं के खाते में सहायता राशि भेजी जा रही है, वे सभी जीविका समूह से जुड़ी लाभार्थी हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 9.50 लाख महिलाएं और शहरी क्षेत्रों की करीब 50 हजार महिलाएं शामिल है।इन सभी का डेटा पहले ही सत्यापित किया जा चुका है, इसलिए राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाई जाएगी।

शेष लाभार्थियों को भी जल्द मिलेगा पैसा

सरकार की ओर से साफ किया गया है कि जिन जीविका दीदियों तक अभी राशि नहीं पहुंच पाई है, उन्हें दिसंबर महीने में ही भुगतान कर दिया जाएगा।इसके अलावा, जिन्होंने हाल ही में योजना का फॉर्म भरा है, वे भी अगले एक महीने में सहायता राशि प्राप्त कर लेंगी। सरकार का दावा है कि भुगतान की प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी और बिना किसी भेदभाव के की जा रही है।

योजना का मुख्य लक्ष्य

इस योजना का उद्देश्य केवल सहायता राशि देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराना है। इससे महिलाएं अपने परिवार को आर्थिक मजबूती दे सकें। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छोटे रोजगार बढ़ें। जीविका समूहों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हो। सरकार का दावा है कि यह योजना बिहार में महिलाओं की जिंदगी में वास्तविक बदलाव ला रही है और लाखों परिवारों को स्थिरता प्रदान कर रही है।