DGP विनय कुमार होंगे राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त, अंजनी कुमार सिंह बने सूचना आयुक्त
बिहार के DGP विनय कुमार को नया मुख्य सूचना आयुक्त और पूर्व वरिष्ठ अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। CM सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बैठक में इस पर सहमति बनी।
बिहार के प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार को बिहार का नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाया जाएगा। वहीं, अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।
मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर विनय कुमार के नाम पर मुहर लगाने के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में आम सहमति बन गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी शामिल थे। बैठक के दौरान राज्य सूचना आयोग के खाली पड़े संवैधानिक पदों को भरने और सूचना का अधिकार (RTI) कानून को मजबूती से लागू करने पर चर्चा हुई।
1990 बैच के IPS अधिकारी हैं विनय कुमार
विनय कुमार 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं। वे बिहार के डीजीपी पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले सितंबर 2026 में उनके लंबी छुट्टी पर जाने की खबरें आई थीं। IIT खड़गपुर के छात्र रहे विनय कुमार ने दिसम्बर 2024 में बिहार DGP की जिम्मेदारी संभाली थी। इनके 2 साल का कार्यकाल 13 दिसंबर 2026 को पूरा हो रहा हैं।अब उन्हें राज्य सूचना आयोग की कमान सौंपी जा रही है।
अंजनी कुमार सिंह को मिली सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी
दूसरी ओर, अंजनी कुमार सिंह को बिहार राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के रूप में नई भूमिका दी गई है। अंजनी कुमार सिंह अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अब वे RTI से जुड़े अपीलीय मामलों के निपटारे और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।