Bihar News: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। वहीं बजट सत्र के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा दिल्ली दौरे पर हैं। विजय सिन्हा बीते दिन दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। वहीं आज विजय सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा किया है। विजय सिन्हा ने नितिन गडकरी का आभार जताया।
नितिन गडकरी से मिले विजय सिन्हा
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विजय सिन्हा ने लिखा कि, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की NDA सरकार और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बिहार के विकास के लिए जो प्रतिबद्धता है, वह अद्वितीय है। नई दिल्ली में देश के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के माननीय मंत्री आदरणीय नितिन गडकरी जी से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। आदरणीय गडकरी जी ने बिहार के विकास को वरीयता के आधार पर गति दी है । बीते साल करीब 1 लाख करोड़ की 5 हाई स्पीड एक्सप्रेस वे (गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-हल्दिया, पटना-पूर्णिया, वाराणसी-कोलकाता, बक्सर-भागलपुर ) की परियोजनाओं की सौगात उन्होंने हमें दी है । बिहार के लोगों की ओर से आदरणीय गडकरी जी को धन्यवाद और आभार"।
बिहार को मिली 1 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
बता दें कि, बिहार में 5 हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे की परियोजनाएं पहले से ही प्रगति पर हैं, जिनकी कुल लागत करीब 1 लाख करोड़ रुपये है। ये परियोजनाएं राज्य को बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। इनमें शामिल हैं- गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे
बिहार को मिलेगा प्राथमिकता
इस दौरान नितिन गडकरी ने बिहार के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात दोहराई। सड़क और राजमार्गों के विस्तार से यातायात सुगम होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विजय सिन्हा ने बिहार के लोगों की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद और आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में ये परियोजनाएं बिहार के बुनियादी ढांचे को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगी।