बिहार पुलिस सेवा (DSP) के अधिकारी राज किशोर सिंह बने सारण के नए नगर पुलिस अधीक्षक, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार पुलिस सेवा (DSP) के अधिकारी राज किशोर सिंह बने सारण के
राजकिशोर सिंह बने सिटी एसपी छपरा- फोटो : रिपोर्टर

Patna : बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी राज किशोर सिंह, जो वर्तमान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, पटना सिटी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित कर नगर पुलिस अधीक्षक, सारण, छपरा के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग (आरक्षी सेवा) की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।


राज्यपाल के आदेश से जारी हुआ आधिकारिक पत्र

यह प्रशासनिक आदेश बिहार राज्यपाल के आदेशानुसार सरकार के अवर सचिव रत्नेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेज दी गई है। 


ई-गजट और वित्त विभाग को प्रेषित की गई प्रतिलिपि

अधिसूचना के अनुसार, इसकी प्रतियां प्रभारी अधिकारी, ई-गजट कोषांग (वित्त विभाग, बिहार, पटना) को राजपत्र के अगले अंक में प्रकाशन हेतु, महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) बिहार, तथा सभी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों व जिलाधिकारियों को सूचनार्थ प्रेषित की गई हैं। 


प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम

त्योहारी सीजन और कानून-व्यवस्था की प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह तबादला किया गया है, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। 


रंजीत की रिपोर्ट